लंबे बालों के लिए घर पर ऐसे बनाएं सीरम


By Ritesh Mishra18, May 2025 08:00 AMnaidunia.com

आज के समय बालों से लेकर स्किन केयर तक के लिए मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट मौजूद है। लेकिन अगर बात होम रेमिडी की हो तो उसकी बात ही अलग होती है। इनके न कोई साइडिफिक्ट होते है और साथ ही ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ते है।

बालों के लिए होममेड सीरम

अगर आप भी बालों को तेजी से लंबा, काला और घना करना चाहते है, तो आज हम इस लेख में आपको कुछ सीरम बताएंगे, जो बालों में जान फूंक देगा।

बालों के लिए प्याज का सीरम

बालों को घना, चमकदार और तेजी से ग्रोथ के लिए प्याज के रस का सीरम बना सकते हैं। यह आपको बालों से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।

बालों के लिए प्याज का सीरम कैसे बनाएं?

इसके लिए आपको 2 चम्मच प्याज के रस में 2 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाना है। इस सिरम को आप स्टोर करके रख सकते हैं। इसे बाल को धोने से 2 घंटे पहले लगाना है।

बालों के लिए नारियल तेल का सीरम

बालों में चमक लाने और उसे घना करने के लिए नारियल तेल का सीरम घर पर ही बनाकर लगाया जा सकता है। इसे बनाने में आपके ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं होंगे।

नारियल तेल का सीरम कैसे बनाएं?

इस सीरम को बनाने के लिए आपको 2 चम्मच नारियल तेल में 1 चम्मच बादाम का तेल मिलाना होगा। इन्हें अच्छे से मिक्स करके सींसी में भरकर रख दें। इसे बालों में सीरम की तरह लगाया जा सकता है।

एलोवेरा जेल लगाएं

बालों में चमक लाने और उसकी ग्रोथ को बढ़ाने के लिए एलोवेरा जेल लगाएं। इसके लिए आप बाल को धोने के 2 घंटे बाद बालों में इसे लगाएं। इससे बालों की ग्रोथ और साइन बढ़ती है।

लंबे बालों के लिए घर पर ऐसे बनाएं सीरम। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

बालों में आता है पसीना? लगाएं ये 6 चीजें