शालिनी ने दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में हनी सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए एक याचिका दायर की थी। शालिनी ने अपने ससुर पर भी गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था।
तलवार ने आरोप लगाया था कि हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने दावा किया कि बॉलीवुड रैपर का अन्य महिलाओं के साथ नायायज संबंध थे।
हनी सिंह ने घरेलू हिंसा मामले को लेकर बयान जारी किया था। उन्होंने आरोपों का खंडन करते हुए आरोपों को झूठा और दुर्भावनापूर्ण बताया।