हनी सिंह से पहले इन स्टार्स को मिल चुकी जान से मारने की धमकी


By Sahil22, Jun 2023 12:22 PMnaidunia.com

बॉलीवुड स्टार्स

बॉलीवुड सेलेब्स को जान से मारने की धमकियां मिलना आम बात हो गई हैं। हनी सिंह से पहले भी फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज स्टार्स को जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं।

हनी सिंह

पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। हनी को जान से मारने की धमकी गैंग्स्टर गोल्डी बराड़ ने दी है। साथ ही उनसे 50 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी है।

सलमान खान

भाईजान यानी सलमान खान को भी धमकी भरे कॉल आ चुके हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को इंटरव्यू के जरिए जान से मारने की चेतावनी दी थी। इतना ही नहीं, उन्हें मारने का प्लान भी बनाया गया था।

आमिर खान

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान को भी पीके फिल्म के लिए धमकी भरे मैसेज और कॉल मिले थे।

अक्षय कुमार

बी टाउन के खिलाड़ी कुमार को भी धमकी भरे कॉल आ चुके हैं। एक्टर को अंडरवर्ल्ड डॉन रवि कुमार ने जान से मारने की धमकी दी थी।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। शाहरुख को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं।

दीपिका पादुकोण

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को पद्मावत फिल्म के दौरान धमकी मिली थी। एक्ट्रेस को जान से मारने की बात भी कही गई थी।

धर्मेंद्र

बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र की पॉपुलैरिटी दुनियाभर में है। उन्हें भी अंडरवर्ल्ड ने खूब धमकाया था।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इमोशनल कर देंगी इन रोमांटिक फिल्मों की एंडिंग