शरीर को सेहतमंद रखने के लिए शरीर में किसी भी पोषक तत्व कमी नहीं होनी चाहिए। ये सभी पोषक तत्व हमारे विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। इन्हीं पोषक तत्वों में से एक विटामिन-बी12 भी है।
विटामिन-बी12 हमारे शरीर के कई कामों में मुख्य भूमिका निभाता है। यह उन जरूरी विटामिन में से एक है, जो शरीर को हेल्दी बनाने में मदद करता है।
विटामिन बी12 कई कारणों से हमारे लिए आवश्यक है। यह रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन के लिए आवश्यक है, जो शरीर में ऑक्सीजन ले जाते हैं।
ऐसे में अगर आपके भी शरीर में विटामिन बी12 कमी हो गई है, तो आज हम इस लेख में आपको एक ऐसे चीज के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आटा में गूंथते समय डाल देने से शरीर से विटामिन बी 12 कमी दूर हो जाएगी।
शरीर से विटामिन-बी12 की कमी दूर करने के लिए आटा गूथते समय आपको जरा-सा यीस्ट मिलाना होगा। यह न केवल रोटी के पोषण को बढ़ाता है, बल्कि इससे विटामिन की कमी भी दूर होती है।
इसके लिए आपको आटे में बस एक चम्मच यीस्ट मिलाना है। यह आपको आसानी से शॉप पर मिल जाएगा। दिन में किसी भी एक समय आप इसके आटे से बनी रोटी खा सकते हैं।
इसकी रोटी को खाने से शरीर में विटामिन बी12 की कमी दूर होती है। साथ ही इसकी कमी से होने वाली समस्याओं में राहत मिलता है।
आटे में मिला लें यीस्ट, शरीर में नहीं होगी विटामिन B12 की कमी। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com