दांतों में लगे कीड़े को दूर भगाएंगे ये तेल


By Ritesh Mishra23, Apr 2025 05:41 PMnaidunia.com

दांतों की ठीक से देखभाल न करने पर दांतों में कैविटी और सड़न की समस्या हो सकती है। इसे सामान्य तौर पर लोग दांतों में कीड़ा लगना बोलते हैं। आजकल खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण दांतों की समस्या तेजी से बढ़ रही है।

दांतों में सड़न का इलाज

बहुत ज्यादा मीठा खाने और शुगर की चीजों से दांत अक्सर खराब होने लगते हैं। अगर आप भी दांतों में सड़न की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसी तेलों के बारे में बताएंगे, जिससे दांतों की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

दांतों के लिए लौंग का तेल

दांतों को समस्या से छुटकारा पाने के लिए लौंग के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। लौंग के तेल में एंटी बैक्टीरियल और दर्द निवारक गुण पाए जाते हैं, जो दांतों के दर्द में आराम दिलाते हैं।

लौंग के तेल का इस्तेमाल

लौंग के तेल में एक रुई का टुकड़ा डूबाएं। इसके बाद इसे कुछ देर के लिए दांतों पर रखें फिर कुल्ला कर लें।

मजबूत दांतों के लिए नमक और सरसों का तेल

दांतों को मजबूत बनाने के लिए नमक और सरसों तेल इस्तेमाल करें। सरसों का तेल दांतों को पोषण देता है, वहीं नमक दांतों में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है।

नमक और सरसों के तेल का इस्तेमाल

दांतों को चमकाने के लिए 1 चम्मच नमक लें। इसमें 2-3 बूंद सरसों का तेल मिलाएं। इस मिश्रण को उंगली की मदद से दांतों पर अच्छे से रगड़े। फिर 5 मिनट बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें।

नारियल तेल से कुल्ला करें

दांतों में लगे कीड़े दूर भगाने के लिए रात को सोने से पहले नारियल तेल से कुल्ला करें। इससे दांत स्वस्थ रहते हैं।

दांतों में लगे कीड़े को दूर भगाएंगे ये तेल। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

गर्मियों में चेहरे पर एलर्जी के घरेलू उपाय