आजकल खराब खानपान और प्रदूषित वातावरण के कारण बालों के झड़ने की समस्या बढ़ गई है। अगर आपके भी बाल ज्यादा टूट रहे हैं, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
बालों के टूटने के कई कारण हो सकते हैं। जिसमें हार्मोनल इंबैलेंस, स्ट्रेस, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, पीसीओडी जैसी कई कारण शामिल हैं।
अपने शरीर में विटामिन की कमी को दूर करने के लिए आप एक पाउडर का सेवन कर सकते हैं, जो आपके शरीर में मौजूद समस्याओं से राहत दिलाता है और आपके बालों की मजबूती बढ़ती है।
इसे बनाने के लिए आपको किचन में मौजूद कद्दू के बीज, हलीम के बीज, जीरा, कलौंजी, और धनिये के बीज चाहिए। यह पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद करता है।
इस पाउडर को बनाने के लिए एक चम्मच जीरा, एक चौथाई चम्मच हलीम के बीज, आधा चम्मच कलौंजी, दो चम्मच कद्दू के बीज और दो चम्मच धनिये के बीज लीजिए। अब इन्हें कढ़ाई में भून लें।
उन्हें ठंडा होने के बाद इन सभी को एक साथ मिक्सी में डालकर पीस लें और फाइन पाउडर बना लें। आपका पाउडर तैयार है।
इस पाउडर का सेवन आपको सुबह खाली पेट करना है। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच पाउडर और देसी घी मिलाकर इसे पिएं।
इस पाउडर में मिले मसाले बालों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। यह बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करते हैं।
इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com