पेट में ट्यूमर होने पर इन लक्षणों से करें पहचान


By Ritesh Mishra21, Feb 2025 01:00 PMnaidunia.com

पेट के ट्यूमर को स्टमक ट्यूमर या एब्डोमिनल ट्यूमर के नाम से भी जाना जाता है। यह तब बनता है, जब पेट में मौजूद असामान्य कोशिकाओं के संचय के कारण टिश्यू का विकास होता है।

पेट में ट्यूमर पेट में ट्यूमर

एक गंभीर समस्या है। इसका समय पर पता लगाते ही इलाज करवाना चाहिए। आज हम इस लेख में जानेंगे कि पेट में ट्यूमर होने पर शरीर में कौन-से लक्षण दिखते हैं, जिससे आप इसका पता लगा कर समय पर इलाज करा सकते हैं।

पेट में ट्यूमर के क्या लक्षण हैं?

पेट में ट्यूमर होने पर पेट में सूजन और गांठ हो सकती है। यह गांठ धीरे-धीरे बड़ी होकर परेशानी बढ़ा सकती है।

लगातार पेट में दर्द रहना

पेट में ट्यूमर होने पर पेट के कुछ हिस्सों में बार-बार दर्द हो सकता है। यह दर्द खाने के बाद या किसी अन्य कारण से और बढ़ सकती है।

अचानक वजन कम होना

पेट में ट्यूमर होने पर बिना किसी कारण तेजी से वजन कम हो सकता है। यह शरीर में पोषक तत्वों के सही अवशोषण में रुकावट के कारण हो सकता है।

कम भूख लगना

पेट में ट्यूमर होने पर भूख कम हो जाती है। इसके कारण बिना कुछ खाएं ही पेट भरा हुआ लगता है, कई मामलों में खाने की इच्छा नहीं होती है।

पेट में भारीपन लगना

पेट में ट्यूमर होने पर पेट भारी-भारी महसूस होता है। इससे निचले हिस्से में भारीपन या दबाव जैसा अनुभव हो सकता है।

पाचन संबंधी परेशानियां

पेट में ट्यूमर होने पर अपच, गैस, पेट फूलना, और बार-बार डकार आने जैसी परेशानियां हो सकती है। इससे कब्ज या दस्त जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

शरीर में इन लक्षणों के दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

Blood Pressure का काल है मुट्ठीभर ये सफेद चीज