शनिदेव आपसे नाराज तो नहीं? जानिए कैसे लगाएं पता


By Ritesh Mishra21, Dec 2024 08:30 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। अगर शनि देव नाराज हो जाएं तो जिंदगी में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

शनिदेव की कृपा से रुके हुए काम पूरे

शनि देव की कृपा से रुके हुए काम पूरे हो जाते हैं। आज हम जानेंगे कि शनिदेव कहीं आपसे नाराज हैं तो आप इसका पता कैसे लगा सकते हैं?

बिजली उपकरणों का खराब होना

अगर आपके घर के भी बल्ब, लाइट और पंखे बार-बार खराब हो रहें हैं तो, ये शनि देव की नाराजगी के संकेत हैं। इससे घर में अप्रिय घटना होने की संभावना होती है।

दूसरों को परेशान करना

कई लोग दूसरों को परेशान करते हैं, उन्हें डरा-धमकाकर उसका पैसा या संपत्ति हड़पते हैं। ऐसे लोगों को शनिदेव का प्रकोप झेलना पड़ता है।

आर्थिक परेशानियां

अगर शनिदेव आपसे नाराज हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

अच्छे ऑफर मिस करना

अगर व्यक्ति को बार-बार अच्छे अवसर मिलते हैं, लेकिन वह उसे खो देता है, तो ये भी शनि के कुप्रभाव का संकेत हो सकता है।

स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं

अगर व्यक्ति लंबे समय से बीमारियां या अचानक स्वास्थ्य समस्याएं आ रही हैं, तो वह भी शनि के कुप्रभाव का संकेत हो सकता है।

शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए हमेशा अच्छे कर्म करें। इससे शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।

इसी तरह की धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरो के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

गुलाब के फूल पर इस 1 चीज को रखकर जलाएं, बनी रहेगी खुशहाली