नमक से लक्ष्मी कैसे आती है?


By Ayushi Singh11, Feb 2025 07:00 AMnaidunia.com

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नमक से जुड़े कुछ उपाय को करने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है और बरकत भी बनी रहती है। आइए जानते हैं कि नमक से लक्ष्मी कैसे आती है-

नमक का पोछा लगाएं

कहा जाता है कि घर में नमक का पोछा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे लक्ष्मी का वास होता है।

कांच के बर्तन में रखें

माना जाता है कि नमक को कांच के बर्तन में रखना अच्छा माना जाता है और इससे घर में धन-धान्य का भंडार भरा रहता है।

लौंग रखें

नमक के डिब्बे में लौंग रखने से घर में धन लाभ होता है और इससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। साथ ही, बरकत भी बनी रहती है।

सेहत में सुधार

सेहत से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो सिरहाने पर एक कांच के जार में एक मुट्ठी नमक रखें। इसे रोजाना बदलते रहें और इस्तेमाल किए हुए नमक को नदी में बहा दें।

नजर उतारें

अगर परिवार में किसी व्यक्ति को लंबे समय से नजर लगी है को एक मुट्ठी नमक लेकर सिर पर सात बार धुमाएं और इसके बाद उस नमक को किसी दूर जगह पर फेंक दें।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

इन कारणों से नमक से लक्ष्मी आती है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

फाल्गुन मास में करें ये उपाय, जीवन में होंगे बड़े बदलाव