युवा खिलाड़ी शुभमन गिल इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए कप्तान चुने गए हैं।
आज हम इस लेख के जरिए आपको बताएंगे कि टेस्ट सीरीज नए कप्तान शुभमन गिल कितने पढ़े लिखे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, शुभमन गिल में अपनी स्कूली शिक्षा मोहाली के मानव मंगल स्मार्ट स्कूल ली है।
कम उम्र से ही ट्रेनिंग शुरू करने के कारण शुभमन गिल ने 12वीं तक ही पढ़ाई की है। स्कूल के समय में भी उनकी रुचि खेल कूद में काफी ज्यादा थी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, शुभमन गिल ने क्रिकेट के बिजी शेड्यूल के कारण कॉलेज नहीं किया। गिल का जन्म पंजाब के फाजिल्का में 8 सितंबर 1999 में हुआ था।
गिल के माता का नाम कीरत गिल है, वहीं पिता का नाम लखविंदर सिंह है। क्रिकेटर की एक बहन भी है, जिनका नाम शहनील है। बहन के साथ गिल स्पेशल बॉन्ड साझा करते हैं।
शुभमन का परिवार अक्सर स्टेडियम पहुंचकर उनका हौसला बढ़ाता नजर आया है। गिल जब भी फ्री होते हैं, तो परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं।
इतने पढ़े लिखे हैं टेस्ट कप्तान शुभमन गिल। इसी तरह की खेल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com