विक्की कौशल के लिए ऐसा रहा साल 2023


By Prakhar Pandey12, Dec 2023 04:21 PMnaidunia.com

विक्की कौशल

विक्की कौशल ने 2012 में इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था। डेब्यू से लेकर आज तक विक्की ने फिल्म दर फिल्म अपनी एक्टिंग स्किल्स को साबित किया है। आइए जानते है विक्की के लिए कैसा रहा साल 2023?

सिनेमा के लिए 2023

सिनेमा के लिए साल 2023 काफी शानदार रहा है। कुछ सितारों को छोड़ दे तो लगभग सभी स्टार्स की फिल्मों को लोगों ने काफी प्यार दिया है।

विक्की की कुल फिल्में

साल 2023 में विक्की कुल 4 फिल्मों में नजर आए और अब साल के अंत में एक और फिल्म में नजर आने वाले है। विक्की के लिए भी साल 2023 काफी बढ़िया बीत रहा है।

ऑल्मोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत

ऑल्मोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत फिल्म में विक्की ने डीजे मोहब्बत का किरदार निभाया था। विक्की का फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस था। अनुराग कश्यप की इस फिल्म में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

जरा हटके जरा बचके

विक्की और सारा अली खान स्टारर जरा हटके जरा बचके जून 2023 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। इस मूवी के गाने और विक्की की एक्टिंग दोनों ही पॉपुलर हुए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

द ग्रेट इंडियन फैमिली

द ग्रेट इंडियन फैमिली एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। यशराज फिल्म के बैनर में बनी इस मूवी में विक्की ने एक पंडित और भजन कीर्तन करने वाले का किरदार निभाया है। विक्की की ये फिल्म भले ही फ्लॉप रही हो, लेकिन फिल्म एक मजबूत विषय पर बनी है।

सैम बहादुर

1 दिसंबर 2023 को एनिमल के साथ रिलीज हुई सैम बहादुर में विक्की फिर एक बार फौजी के किरदार में दिखे। यह फिल्म अपने शुरुआती 10 दिनों में 50 करोड़ से अधिक की कमाई की है।

डंकी

डंकी फिल्म में सुखी का किरदार निभा रहे विक्की को अपनी इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें है। इस फिल्म में भी विक्की का स्पेशल अपीयरेंस होगा। डंकी 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रजनीकांत की 7 सुपरहिट फिल्में बॉक्स पार लगा चुकी हैं आग