मूलांक 6 वाले लोग कैसे होते हैं?


By Prakhar Pandey24, Feb 2024 02:31 PMnaidunia.com

अंक ज्योतिष

अंक ज्योतिष को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसमें मूलांक से व्यक्ति के भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। आइए जानते मूलांक 6 वाले लोग कैसे होते है?

मूलांक संख्या 6

मूलांक 6 वाले व्यक्ति भी जीवन में काफी कुछ हासिल करते है। इस मूलांक के लोग जीवन में हर प्रकार ऐशो आराम प्राप्त करते है।

कैसे निकाले मूलांक?

मूलांक निकालने के लिए आपको जोड़ आना चाहिए। अगर आपका जन्म 1 तारीख से लेकर 9 तारीख के बीच में हुआ है तो वहीं आपका मूलांक होगा।

ऐसे निकालें मूल+अंक

अगर आपका जन्म 11 तारीख को हुआ है तो 1+1=2 आपका मूलांक 2 होगा। वहीं अगर आपका जन्म 15 या 24 को हुआ है तो भी आपका मूलांक 1+5=6 और 2+4=6 होता है।

शुक्र होते है स्वामी

महीने के 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों को मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के जातकों के स्वामी शुक्र ग्रह होते है। इस ग्रह को प्रेम और शांति का प्रतीक माना जाता है।

क्या होती है खूब?

6 मूलांक वाले बेहद ही आकर्षक व्यक्तित्व के लोग होते है। यह किसी को भी अपने प्रति बेहद आसानी से अपनी ओर आकर्षित कर लेते है।

सफल और मेहनती

इस मूलांक के लोग जीवन में बेहद सफल होते है। यह अपनी मेहनत के दम पर जीवन में सफलता हासिल करते है। इस मूलांक के लोगों को समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है। यह बेहद ही हंसमुख स्वभाव के भी होते है।

महंगी चीजों का शौक

इस मूलांक के लोगों को महंगी चीजों का शौक होता है। कुछ कारणों की वजह से इन्हें परिवार के लोगों से मतभेद का सामना भी करना पड़ता है। शुक्रवार का दिन इस मूलांक वालों के लिए बेहद शुभ माना जाता है।

अगर आपको मूलांक 6 से जुड़ी यह स्टोरी आपको पसंद आई है तो धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

फेंगशुई के ये पौधे घर में रखने से दूर होती है नकारात्मकता