दांपत्य जीवन के लिए पर्स में फिटकरी ऐसे रखें


By Sahil10, Aug 2024 01:08 PMnaidunia.com

फिटकरी के उपाय

ज्योतिष शास्त्र में फिटकरी के कुछ अचूक उपाय बताए गए हैं। यदि आप इनमे से एक पर्स से जुड़े उपाय को भी अपना लेते हैं तो घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

पर्स में रखें फिटकरी

फिटकरी को पर्स में रखना अत्यंत शुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि ऐसा करने से पैसों में बरकत होने लगती है।

वैवाहिक जीवन में आएंगी खुशियां

शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनाए रखना चाहते हैं तो भी आप पर्स में फिटकरी रख सकते हैं। इस एक उपाय को करने से पति-पत्नी के बीच प्यार भी बढ़ता है।

कपड़े में लपेटकर रखें फिटकरी

पर्स में फिटकरी रखना चाहते हैं तो उसे कपड़े में लपेटकर रखें। बेहतर रहेगा कि आप एक साफ कपड़ा लें और उसका रंग लाल होना चाहिए। 

1 महीने बाद बदले फिटकरी

फिटकरी को 1 महीने तक पर्स में रखने के बाद उसे बदल दें। दरअसल, लंबे समय तक एक ही फिटकरी को रखना सही नहीं होता है। इसलिए समय-समय पर फिटकरी बदलते रहें।

पर्स में ऐसी जगह रखें

फिटकरी को पर्स में रखने का सही स्थान आपको पता होना चाहिए। लाल कपड़े में फिटकरी को लपेटने के बाद उस जगह पर रखें, जहां पर्स में आप पैसे रखते हैं।

पर्स को खाली न रखें

पर्स में फिटकरी रखने के बाद उसे गलती से भी खाली न छोड़ें। माना जाता है कि पर्स में मां लक्ष्मी का वास होता है और उसे खाली छोड़ने से पैसों की किल्लत बढ़ जाती है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।

यहां हमने जाना कि फिटकरी को पर्स में कैसे रखने से लाभ मिलता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सूर्य देव को कौन सी वस्तु चढ़ाने से प्रसन्न होते हैं?