आंवले का मुरब्बा कितने दिन तक स्टोर करें?


By Ram Janam Chauhan23, Nov 2024 04:27 PMnaidunia.com

आंवले का मुरब्बा स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है, लेकिन इसे ठीक ढ़ंग से स्टोर कर रखना चाहिए। इसलिए, आज हम जानेंगे कि यह कितने दिनों में खराब हो सकता है।

चीनी का इस्तेमाल करें

आंवले का मुरब्बा जल्दी खराब होने से बचाने के लिए चीनी मिला सकते हैं। चीनी प्रिजर्वेटिव की तरह काम करता है, जिससे यह जल्दी खराब नहीं होता है।

ऐसे करें स्टोर

आंवले का मुरब्बा हमेशा एक टाइट कंटेनर में रखें साथ ही सूखी और ठंडी जगह पर रखें। मुरब्बे को खराब होने से बचाने के लिए नमी से जरूर बचाएं।

इतने समय तक रहता है ठीक

इसे ठीक ढ़ंग से स्टोर करें, तो 6 महीने से 1 साल तक यह खराब नहीं होता है। कई बार इससे भी लंबे समय तक ठीक रहता है।

फ्रिज में रखें

अगर आप आंवले का मुरब्बा लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं, तो इसे फ्रिज में रखें। ऐसा करने से इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है।

खराब होने के संकेत

आंवले का मुरब्बा खराब होने पर गहरे या काले रंग का होने लगता है। साथ ही, इसका स्वाद भी खट्टा या कड़वा लगने लगता है।

गर्मियों में ऐसे बचाएं

गर्मियों के मौसम में आंवले का मुरब्बा फ्रिज में रखना चाहिए, क्योंकि गर्मियों में इसके खराब होने की संभावना ज्यादा रहती है।

ऐसे निकालें मुरब्बा

आंवले का मुरब्बा निकालते समय हमेशा सूखे और साफ चम्मच का इस्तेमाल करें। इससे मुरब्बे को गंदगी और नमी से बचाया जा सकता है।

आमतौर पर आंवले का मुरब्बा 6 महीने से 1 साल तक ठीक रहता है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

प्लास्टिक की बोतल में न पिलाएं बच्चों को दूध, होते हैं 3 नुकसान