हिंदू धर्म में कपूर का विशेष महत्व है और इसे पूजा-पाठ के दौरान जलाया जाता है। आइए जानते हैं कि कपूर के साथ कितनी लौंग जलाने से धन लाभ होता है-
अगर जीवन में आर्थिक लाभ पाना चाहते हैं,तो कपूर के साथ 5 से 11 लौंग को जलाएं। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
कपूर के साथ 2 लौंग को जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
कपूर के साथ 4 लौंग को जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है और इससे घर में सुख-शांति का वास भी होता है।
घर में वास्तु दोष है तो कपूर के साथ 11 लौंग जलाकर धुआं करने से वास्तु दोष दूर होता है और इससे सुख-समृद्धि का वास होता है।
शुक्रवार के दिन कपूर के साथ 5 लौंग जलाकर मुख्य द्वार पर रख दें। ऐसा करने से बुरी शक्तियों का आगमन नहीं होता है।
मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में 5 लौंग और कपूर जलाएं और सुख-समृद्धि के लिए हनुमान जी से प्रार्थना करें। इससे उनकी कृपा प्राप्त होती है।
कपूर के साथ 5 से 11 लौंग जलाने से धन लाभ होता है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM