कलावा कितने दिन बांधना चाहिए?


By Ayushi Singh09, Aug 2024 04:13 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में कलावे का बहुत महत्व है। इसे रक्षा सूत्र के रूप में बांधा जाता है। इसे बांधने से व्यक्ति के ऊपर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं कि कलावा कितने दिन बांधना चाहिए-

21 दिन तक बांधे

कलावे को हाथ से 21 दिन होने के बाद ही उतारना चाहिए, क्योंकि यह उसके बाद सकारात्मक परिणाम देना बंद कर देता है।

न पहने उतारा हुआ कलावा

कभी-भी उतारे हुए कलावे को दोबारा नहीं पहनना चाहिए। इससे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

इस दिन उतारे कलावा

कलावे को मंगलवार और शनिवार के दिन ही उतारना चाहिए। इस कलावे को कहीं फेंकना नहीं चाहिए बल्कि मंदिर में रख देना चाहिए।

जल में प्रवाहित करें

पुराने कलावे को पीपल के पेड़ के नीचे भी रख सकते हैं या जल में प्रवाहित कर सकते हैं।

मिलते हैं अशुभ परिणाम

अगर गलती से भी कलावा उतारने में ज्यादा समय हो जाता है, तो इससे जीवन पर असर पड़ता है और अशुभ परिणाम भी मिलते हैं।

कितनी बार लपेटना चाहिए कलावा

हाथ में कलावे को 3,5 या 7 बार लपेटना चाहिए। कलावा बांधते समय हाथ में सिक्का लेकर मुट्ठी बंद कर लेना चाहिए और दूसरे हाथ को सिर पर रख लें।

21 दिन तक कलावा बांधना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

Vastu Tips: घर की दीवारों पर भूलकर न कराएं ये रंग