हिंदू धर्म में पूजा के दौरान अगरबत्ती जलाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और मानसिक शांति मिलती है। आइए जानते हैं कि घर में कितनी अगरबत्ती जलानी चाहिए-
ऐसा माना जाता है कि पूजा के समय तीन अगरबत्ती जलाते हैं, तो इसे शुभ माना जाता है और इसका संबंध त्रिदेव से जुड़ा होता है।
पूजा के समय पांच अगरबत्ती जलाते हैं, तो इससे घर में सुख-शांति आती है और वहीं देवी-देवता का वास भी होता है।
अगर पूजा करते समय टूटी अगरबत्ती जलाते है, तो इससे जीवन में अशुभ फलों की प्राप्ति होती है और कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अक्सर लोग पूजा करते समय फूंक मारकर अगरबत्ती को भुजाते हैं, जिसे अशुभ माना जाता है और देवी-देवता नाराज होते हैं।
पूजा के दौरान सुगंध वाली अगरबत्ती का प्रयोग करना शुभ माना जाता है। इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।
पूजा के समय में कभी-भी इकट्ठी अगरबत्ती नहीं जलानी चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है और नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
घर में तीन या पांच अगरबत्ती जलानी चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM