देव दीपावली पर कितने दीपक जलाने चाहिए?


By Arbaaj08, Nov 2024 07:00 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में देव दिवाली का विशेष महत्व माना जाता है। देव दिवाली कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। लेकिन क्या आपको पता हैं कि कितने दीपक जलाने चाहिए?

देव दिवाली

इस साल यानी 2024 में देव दिवाली 15 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन गंगा स्नान के साथ ही दीपक भी जलाएं जाते हैं।

दीपक जलाना शुभ

हिंदू धर्म में दीपक जलाना बेहद ही शुभ माना जाता है। दीपक जलाने से देवी-देवता प्रसन्न और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कितने दीपक जलाएं?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देव दिवाली के दिन प्रदोष काल के समय 11, 21, 51 और 108 आटे का दीया बनाकर जलाएं।

मिट्टी और आटे के दीपक

देव दिवाली पर दीपक जलाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि दीपक मिट्टी या फिर आटे के ही होने चाहिए।

कहां-कहां जलाएं दीपक?

देव दिवाली पर दीपक घर के मंदिर, मुख्य द्वार और पेड़-पौधों के पास रखना चाहिए। सबसे पहले दीपक मंदिर में जलाएं।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

छठ पूजा के बाद व्रत का पारण कैसे करें?