गर्मी में रसीले आम खाने का मजा ही अलग ही है। आम का स्वाद दूसरे फलों से अलग होता है। लेकिन क्या आपको पता हैं कि एक दिन में कितने आम खाना चाहिए?
फलों का राजा आम अधिकतर लोगों का पसंदीदा होता है। लेकिन इसका सेवन सही मात्रा में करना चाहिए वरना तबीयत बिगड़ सकती है।
आम में प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर, विटामिन-सी, ए, ई, के, पोटेशियम, थायमिन, कॉपर, फोलेट, विटामिन-बी6, राइबोफ्लेविन और मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं।
एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन में 100 ग्राम आम का सेवन करना सुरक्षित माना जाता है। आप रोजाना 1 आम का सेवन कर सकते हैं।
आम खाने से सबसे सही समय सुबह और दोपहर होता है। रात को सोने से पहले भूलकर भी आम का सेवन न करें।
अगर आप एक दिन में 2-3 आमों का सेवन करते हैं, तो सेहत खराब हो सकती है। ज्यादा आम खाने से पाचन संबंधित समस्या होती है।
पके हुए आम को फ्रिज में रखना सुरक्षित माना जाता है। लेकिन आम को 5 दिन से ज्यादा फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।