घर के भीतर कितने शीशे लगाना होता है शुभ?


By Ram Janam Chauhan06, Apr 2025 05:30 AMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में शीशे को लगाना शुभ माना जाता है, लेकिन कितने शीशे लगाने चाहिए। आज हम आपको इस बारे में विस्तार से बाताएंगे-

ज्यादा शीशा ना लगाए

माना जाता है कि अगर आप घर में ज्यादा शीशा लगाते हैं, तो इससे नकारात्मक शक्ति का संचार हो सकता है।

कितने शीशे लगाएं?

घर के भीतर 2-4 शीशे लगाना पर्याप्त माना जाता है, लेकिन इससे ज्यादा शीशा लगाने से बचना चाहिए।

इस दिशा में लगाने से बचें

कभी भी शीशे को घर के दक्षिण दिशा में लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे जीवन में तनाव और धन संकट आ सकता है।

किस दिशा में लगाएं शीशा?

शीशे को उत्तर या पूर्व दिशा की ओर लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।

बेडरूम में ना लगाए शीशा

कभी भी बेडरूम में शीशे को लगाने से बचना चाहिए। अगर आप बेडरूम में शीशा लगा दिए हैं, तो इसे ढ़क कर रखे।

परिवार में आती है खुशियां

अगर आप शीशे को सही दिशा में लगाते हैं, तो इससे आपके घर में खुशियां आ सकती हैं। साथ ही, सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहता है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

हनुमान जयंती पर क्या उपाय करने चाहिए?