2,4 या 6 कितने महीनों बाद टूथब्रश बदल देना चाहिए?


By Ram Janam Chauhan10, Apr 2025 01:10 PMnaidunia.com

लंबे समय तक एक ही टूथब्रश इस्तेमाल करने से कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आज हम बताएंगे कि आपको टूथब्रश कब बदलना चाहिए।

हर 3-4 महीने में टूथब्रश बदलें

दांतों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए टूथब्रश को हर 3-4 महीने में बदलना चाहिए। ऐसा करने पर दांतों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

क्यों बदलें टूथब्रश?

लंबे समय तक एक ही टूथब्रश इस्तेमाल करने से उसके ब्रिस्लस मुड़ सकते हैं। जिसके कारण दांतों की सफाई करने में परेशानी हो सकती है।

बैक्टीरिया होने का खतरा

लंबे समय तक एक ही टूथब्रश इस्तेमाल करने पर उसमें बैक्टीरिया जमा होते हैं, जो दांतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

मसूड़ों पर चोट लगने का खतरा

अगर आप लंबे समय तक एक ही टूथब्रश इस्तेमाल करते हैं, तो उसके ब्रिसल्स सख्त हो सकते हैं, जिससे मसूड़ों पर चोट लग सकती है।

बीमारी ठीक होने के बाद बदले टूथब्रश

अगर आप बुखार, खांसी और जुकाम जैसी बीमारियों से परेशान थे, तो स्वस्थ होने के बाद टूथब्रश बदलना सही माना जाता है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको दांतों में किसी तरह की समस्या होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

Intelligent होते हैं इस ब्लड ग्रुप के लोग