शिव चालीसा का पाठ कितनी बार करना चाहिए?


By Ram Janam Chauhan03, Feb 2025 11:00 AMnaidunia.com

रोजाना भोलेनाथ की पूजा करने से आपको कृपा प्राप्त हो सकती है। ऐसे में शिव चालीसा का पाठ करना शुभ होता है, लेकिन यह जानना जरूरी है कि शिव चालीसा का पाठ कितनी बार करना चाहिए-

सोमवार को शिव चालीसा पाठ करें

सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। इसलिए, इस दिन शिव चालीसा का पाठ 3-5 बार करना शुभ फल दे सकता है।

परेशानी होने पर कितनी बार पाठ करें?

अगर आप किसी परेशानी और कष्ट से जूझ रहे हैं, तो 7,11 या 21 दिनों तक शिव चालीसा का पाठ करें। साथ ही, इसे 5-11 बार पाठ करना शुभ होता है।

सावन में कितनी बार शिव चालीसा पाठ करें

सावन के महीने में शिव चालीसा का पाठ करना शुभ फल दे सकता है। इस पवित्र महीने में 3,5 या 11 बार शिव चालीसा का पाठ कर सकते हैं।

महाशिवरात्रि पर शिव चालीसा पाठ करें

अगर आप महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो शिव चालीसा का 11 या 21 बार पाठ करें।

मनोकामनाएं पूरी होती हैं

अगर आपकी कोई इच्छा है, तो ऐसे में 40 दिनों तक रोजाना 5 या 11 बार शिव चालीसा का पाठ कर सकते हैं।

रोजाना शिव चालीसा पाठ करें

भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए रोजाना दिन में एक बार शिव चालीसा का पाठ कर सकते हैं।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें।

पति-पत्नी में प्रेम बढ़ाने के उपाय