घर में कितनी तुलसी होनी चाहिए?


By Arbaaj05, Feb 2024 12:14 PMnaidunia.com

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा शुभ माना जाता है। इसको लगाने से घर में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है।

घर में कहां लगाएं?

तुलसी के पौधे को घर के आंगन में लगाना चाहिए। घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। आंगन में तुलसी के पौधे को लगाने से घर में देवी मां का वास होता है।

1 से ज्यादा पौधे

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में 1 से अधिक तुलसी के पौधे लगाने से पहले कुछ नियमों को जान लेना चाहिए क्योंकि 2,4, 6 इस संख्या में तुलसी के पौधे को नहीं लगाया जा सकता है।

1 से ज्यादा रखने का नियम

अगर आप घर में 1 से ज्यादा तुलसी का पौधा लगा रहे है, तो पौधे विषम संख्या में लगाएं। जैसे 1, 3,5,7 इन संख्या में आप तुलसी का पौधा लगा सकते है।

होता है शुभ

घर में विषम संख्या में तुलसी का पौधा लगाना शुभ और फलदायी माना जाता है इसलिए 1 से ज्यादा पौधे लगाते समय इस बात का ध्यान रखें।

मां लक्ष्मी का वास

अगर आप इस तरीके से घर में तुलसी का पौधा लगाते है, तो इसका आपको जरूर फायदे मिलेगा और घर में धन की देवी का वास भी होगा।

इस दिन न दें जल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार और एकादशी के दिन भूलकर भी तुलसी को जल नहीं देना चाहिए वरना मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती है।

धर्म और अध्यात्म की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

2 राशियों पर रहती है मां काली की कृपा