1 दिन में इतनी कीवी खाएं, शरीर में दौड़ने लगेगा खून


By Ram Janam Chauhan02, Dec 2024 02:24 PMnaidunia.com

कीवी को कई गंभीर बीमारियों से राहत के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन कई लोग इसका ज्यादा सेवन करते हैं। इसलिए, आज हम बताएंगे एक दिन में कितनी कीवी खानी चाहिए-

खून बढ़ाने में मददगार

कीवी में आयरन और विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे खून बढ़ाने मदद मिलती है। साथ ही, यह प्लेटलेट्स को बढ़ाने में सहायता करता है।

पोषक तत्वों से भरपूर

कीवी में विटामिन C, फाइबर और एंटी- ऑक्सिडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। इसलिए, इसे सही मात्रा में सेवन करना बहुत जरूरी है।

कीवी के फायदे

कीवी में विटामिन सी होने की वजह से इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद मिलती है। साथ ही, इसमें मौजूद फाइबर पाचन संबंधी बीमारियों से राहत दिलाने में मददगार है।

कितनी कीवी खाएं?

कितनी कीवी खाएं? स्वस्थ व्यक्ति को एक दिन में 1 से 2 कीवी खाना फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर में एनर्जी और पोषक तत्वों का संतुलन बना रहता है।

बच्चे कितनी कीवी खा सकते हैं?

बच्चों के लिए दिन में 1 कीवी खाना सही माना जाता है, क्योंकि इससे इम्यून सिस्टम और पाचन मजबूत करने में मदद मिलती है।

अच्छी नींद में मदद करें

कीवी में सेरोटोनिन, पोटैशियम और विटामिन सी होता है, जिससे अच्छी नींद आने में मदद मिलती है। इसलिए, जिन्हें नींद न आने की समस्या है, उन्हें कीवी जरूर खाना चाहिए।

दिल को रखें हेल्दी

कीवी में ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने वाले गुण होते हैं, जो दिल को हेल्दी बनाएं रखने में मदद करते हैं।

आमतौर पर 1-2 कीवी खाना सेहतमंद माना जाता है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

रात को जल्दी सोएंगे तो सेहत रहेगी चकाचक