फिट रहने के लिए रोजाना कितना चले? जानें


By Sahil10, Oct 2023 05:54 PMnaidunia.com

फिटनेस

शरीर को फिट रखने के लिए लोग एक्सरसाइज से लेकर डाइट का पूरा ध्यान रखते हैं। फिटनेस के लिए आप अपने डेली रूटीन में कुछ आदतों को भी शामिल कर सकते हैं।

वॉक करें

अगर आपका शेड्यूल थोड़ा बिजी है तो आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है, बस कुछ घंटे वॉक के लिए निकालने होंगे।

बीमारियों से बचाव

रोजाना कुछ घंटे वॉक करने से आप खुद को कई गंभीर बीमारियों के खतरे से भी बचा सकते हैं। इसके साथ ही, शरीर स्वस्थ बना रहता है।

दिन में कितना चले?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दिन में रोजाना आधा घंटा चलने से भी आप शरीर को फिट रख सकते हैं। ऐसा करने से आप अच्छा महसूस भी करेंगे।

इतने कदम चलना चाहिए

एक्सपर्ट्स का मानना है कि रोजाना 10 हजार कदम चलने से बॉडी को कई चमत्कारी फायदे मिलते हैं। इससे हमारा शरीर फिजिकली और मेंटली तौर पर स्ट्रांग होता है।

सुबह करें वॉक

यदि दिन की शुरुआत वॉक के साथ की जाती है तो आप पूरा दिन एनर्जेटिक रहेंगे और आप पॉजिटिव भी महसूस करेंगे।

पाचन तंत्र होगा मजबूत

सुबह के समय वॉक करने से पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाएंगी। इसके अलावा, हार्ट और इम्यून सिस्टम को भी फायदा मिलेगा।

शाम को भी करें वॉक

अगर आपका शेड्यूल बिजी है तो आप रात के समय बी वॉक कर सकते हैं। शाम के समय भी कम से कम आधा घंटा घूमना चाहिए।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Carbohydrates Deficiency: इन संकेतों से जानें बॉडी को है कार्ब्स की जरूरत