1 दिन में कितना केसर खाना सही होता है?


By Ram Janam Chauhan01, Dec 2024 07:00 AMnaidunia.com

केसर का सेवन शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। आइए जानते हैं, एक दिन में कितना केसर खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है-

केसर खाने के फायदे

केसर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और कई पोषक तत्व होते हैं, जो स्किन, दिमाग और पाचन को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

बीमारियों में इस्तेमाल

केसर का इस्तेमाल कई बीमारियों में होता है। इस आमतौर पर नींद ना आने की समस्या, तनाव, चिंता और कमजोरी दूर करने के लिए किया जाता है।

एक दिन में कितना खाएं?

केसर को एक दिन में 1.5 ग्राम खाना सही माना जाता है। इस मात्रा में केसर का सेवन करने से किसी परेशानी का समाना नहीं करना पड़ता है।

ज्यादा सेवन ना करें

केसर का ज्यादा सेवन करने से पेट दर्द, एलर्जी और उल्टी जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए, इसे सीमित मात्रा में सेवन करें।

ऐसे करें सेवन

इसे हमेशा दूध, पानी, चाय या मिठाइयों में मिलाकर सेवन करना चाहिए। खासतौर पर गर्म दूध में मिलाकर पीने से ज्यादा फायदा मिलता है।

गर्भवती महिलाएं

ऐसे करें सेवन गर्भवती महिलाएं भी 1-1.5 ग्राम तक सेवन कर सकती हैं, लेकिन इसे खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

डॉक्टर को कब दिखाएं

केसर खाने के बाद अगर ब्लड प्रेशर ज्यादा या एलर्जी की समस्या होती है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

केसर बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन ज्यादा सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

10 दिनों तक चीनी न खाने से क्या होता है?