नाखूनों में होता हैं सेहत के राज, संकेतों से ऐसे करें पहचान


By Prakhar Pandey19, Jan 2024 05:08 PMnaidunia.com

शरीर के सभी अंग

शरीर के सभी अंग काफी अहम होते है। आइए जानते है नाखूनों में कैसे छिपा होते है सेहत का राज और संकेतों के बारे में।

नाखून है अहम

नाखूनों में शरीर की सेहत का कई राज छिपा होता है। नाखून में दिखने वाले निशान आपकी अच्छे स्वास्थ्य को दर्शाते हैं। अगर नाखूनों में असामान्य बदलाव नजर आ रहे है तो यह सेहत में गड़बड़ी के लक्षण हो सकते है।

नेल बेड स्मूद

अगर नेल बेड स्मूद हो और उनका रंग हल्का गुलाबी हो, तो यह एक अच्छे सेहत की निशानी होती है। हालांकि, अगर नाखून में कुछ बदलाव नजर आ रहे है तो यह चिंता की बात हो सकती है।

पीले नाखून

पीले नाखून होना सिर्फ एक प्रकार की कॉस्मेटिक परेशानी नहीं है। पीले नाखून होना एक प्रकार का फंगल इंफेक्शन या न्यूट्रिशनल कमी का संकेत भी हो सकता है। स्मोकिंग से भी नाखून पीले पड़ सकते है।

नाखून में गड्ढे

नाखून के ऊपर छोटे गड्ढे या डेंट हो सकते हैं, इसका संबंध इंफ्लेमेटरी आर्थराइटिस से होता है। यह एक ऐसा रोग है, जो हड्डियों और जोड़ो दोनों को प्रभावित करता है।

कमजोर नाखून

कमजोर नाखून इस बात का संकेत है कि आपको थायराइड की समस्या हो सकती है। यह शरीर का मेटाबॉलिज्म के साथ-साथ अन्य फंक्शन भी प्रभावित कर सकता है।

बदरंग से नाखून

नाखून का रंग बदरंग होने आयरन की कमी या एनीमिया का संकेत हो सकता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं हो पाती है।

नाखूनों का नीलापन

नाखून में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की सप्लाई न हो पाना हार्ट या लंग्स से संबंधित किसी समस्या का संकेत हो सकता है। नाखून का नीलापन इसी समस्या का संकेत होता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

नाभि में लगाएं हींग का लेप, पेट के रोगों से मिलेगी मुक्ति