गंगा में कितनी बार डुबकी लगानी चाहिए?


By Ayushi Singh05, Sep 2024 07:00 AMnaidunia.com

अक्सर लोग किसी न किसी पर्व पर गंगा जी में डुबकी लगाने के लिए जाते हैं, जिससे उनके पापों का नाश होता है और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कि गंगा में कितनी बार डुबकी लगानी चाहिए-

कितनी बार डुबकी लगाएं?

गंगा जी में कम से कम तीन, पांच, सात या बारह बार डुबकी लगाना चाहिए। इससे जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

न करें साबुन का इस्तेमाल

गंगा जी में डुबकी लगाते समय साबुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे जीवन में अशुभ परिणाम मिलते हैं।

मिलती है शांति

गंगा जी में डुबकी लगाने से मन को शांति मिलती है। इससे जीवन में अगल ही ऊर्जा का एहसास होता है।

मिलता है आशीर्वाद

गंगा जी में डुबकी लगाने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और उनकी कृपा बनी रहती है।

पूर्वजों का नाम लें

गंगा जी में डुबकी लगाते समय पूर्वजों का नाम स्मरण करें। इससे उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और वह प्रसन्न होते हैं।

होता है पापों का नाश

गंगा जी में डुबकी लगाने से पापों का नाश होता है। इससे इंसान को मोक्ष की प्राप्ति भी होती है।

गंगा में तीन, पांच, सात या बारह बार डुबकी लगानी चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

बिस्तर के पास डस्टबिन रखने से क्या होता है?