छठ पूजा के बाद व्रत का पारण कैसे करें?


By Ayushi Singh08, Nov 2024 05:00 AMnaidunia.com

छठ पूजा का व्रत 36 घंटे का होता है, जो निर्जला रखा जाता है। यह व्रत काफी कठिन भी होता है। आइए जानते हैं कि छठ पूजा के बाद व्रत का पारण कैसे करें-

अर्घ्य दें

छठ पूजा के दिन उगते हुए सूरज को अर्घ्य दें। इस दिन परिवार के लिए और संतान के सुख के लिए कामना करें।

अर्पित करें प्रसाद

सूरज को अर्घ्य देने के बाद छठी मैया को प्रसाद अर्पित करें। साथ ही बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लें।

बांटे प्रसाद

छठी मैया को जो प्रसाद अर्पित किया था उस प्रसाद को परिवार के लोगों में बांटे और आसपास के लोगों को भी दें।

न खाएं मसालेदार भोजन

छठ का व्रत खोलते समय इस बात को ध्यान रखें कि मसालेदार भोजन न करें, बल्कि इस दिन ठेकुआ या मिठाई खाकर व्रत को खोलें।

करें स्नान

छठ पूजा का व्रत खोलने से पहले स्नान करें और स्वच्छ कपड़े पहनकर ही व्रत को खोलें।

आशीर्वाद लें

इस दिन व्रत का पारण करने से पहले मंदिर जाएं और प्रसाद को चढ़ाएं। उसके बाद ही व्रत का पारण करें।

इस प्रकार छठ पूजा के बाद व्रत का पारण कर सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

अक्षय नवमी कौन-से तेल का दीपक जलाना चाहिए?