देसी घी को डाइट में शामिल करने के सही तरीके


By Sahil27, Aug 2024 02:17 PMnaidunia.com

देसी घी कैसे खाएं?

घर के बड़े बुजुर्ग देसी घी खाने की सलाह देते हैं। सवाल खड़ा होता है कि डाइट में किस तरह से घी को शामिल करना ज्यादा फायदेमंद होता है।

रोटी पर लगाकर खाएं

देसी घी को खाने का सबसे बेहतरीन तरीका है कि रोटी पर घी लगाकर खाएं। अगर आप रोटी के ऊपर रखकर घी नहीं खा पाते हैं तो चूरमा बना लें। 

दाल में मिलाकर खाएं

ज्यादातर लोग सब्जी या दाल में डालकर घी खाते हैं। इससे सब्जी के पोषक तत्वों की भी प्राप्ति होती है और घी का भी फायदा मिलता है।

सुबह खाली पेट खाएं घी

खाली पेट भी घी का सेवन किया जा सकता है। इसके लिए एक गिलास हल्के गर्म पानी में एक चम्मच देसी घी डालकर पिएं।

मीठे व्यंजनों में डालकर खाएं

हलवा, लड्डू या किसी अन्य मिठाई में घी डालकर खा सकते हैं। खैर, एक बात का ध्यान रखें कि डायबिटीज के मरीजों को मीठे के साथ घी का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

भोजन पकाते समय करें इस्तेमाल

खाना पकाने में भी देसी घी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए सब्जी, दाल या चावल बनाते समय तेल की जगह घी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

दूध में मिलाकर पिएं

रात को सोने से पहले दूध में डालकर भी घी का सेवन किया जा सकता है। इसके लिए दूध में सबसे पहले हल्दी डाले और फिर उसमें 1 चम्मच घी डालें।

नाश्ते में उपयोग करें

घी का सेवन नाश्ते में भी किया जा सकता है। इसके लिए आप दलिया, उपमा या पोहा जैसे नाश्ते में घी डाल सकते हैं।

यहां हमने जाना कि घी को डाइट में कैसे शामिल किया जा सकता है। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रात को खाना बंद करने से क्या होता है?