गर्मियों के मौसम में चेहरे से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में चेहरे को कूल रखने के लिए गोंद कतीरा का ऐसे इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।
गोंद कतीरा गर्मियों के मौसम में बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में इसे इस्तेमाल करने से चेहरे को ठंडक मिल सकती है।
अगर आप चेहरे पर गोंद कतीरा का इस्तेमाल करते हैं, तो जलन और रैशेज की समस्या से राहत मिल सकती है।
चेहरे पर गोंद कतीरा लगाने के लिए इसे रात के समय पानी में भिगोए और यह सुबह तक जैली जैसे रूप में आ जाएगा।
जब यह जैली जैसा हो जाएगा, इसके बाद चेहरे को साफ कर गोंद कतीरा लगाएं। इससे आपको ठंडक महसूस हो सकती है।
गोंद कतीरा को चेहरे पर करीब 10-15 मिनट लगाएं। इसके बाद ठंडे पानी से धोएं। ऐसा करने से चेहरे पर निखार आ सकता है।
अगर आपको गोंद कतीरे से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com