Special Trains में कैसे बुक करें कन्फर्म टिकट, .यहां जानें सबकुछ एक क्लिक में


By Akash Pandey30, Sep 2025 08:02 AMnaidunia.com

रेलवे त्योहारों पर स्पेशल ट्रेन चलाती है, ताकि लोगों को आने -जानें में आसानी हो।

स्पेशल ट्रेन

त्योहारी सीजन में खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार जाने के लिए ट्रेन का टिकट काफी मुश्किल से मिलता है। ऐसे में सरकार इन राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाती है।

जरूरी जानकारी

स्पेशल ट्रेन बुक करने में कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, क्योंकि उनकी जरूरी जानकारी पता नहीं होती है।

IRCTC पर देखें

स्पेशल ट्रेन बुक करने से पहले आपको चेक करना होगा कि उस रूट पर स्पेशल ट्रेन चल रही है या नहीं। इसके लिए आप IRCTC पर जाकर चेक कर सकते हैं।

दाम बढ़ते हैं

शायद आपको यह नहीं मालूम होगा कि अगर आप पहले इन स्पेशल ट्रेनों को बुक करते हैं, तो कम दाम में बुक कर सकते हैं। जैसे-जैसे डेट करीब आती है, टिकट के दाम बढ़ जाते हैं।

कैसे बुक करें

अगर इसकी बुकिंग की बात करें, तो यह काफी आसान है। जैसे आप नॉर्मल टिकट बुक करते हैं, उसी तरह इसको भी बुक करते हैं और वह भी बड़ी आसानी से।

IRCTC वेबसाइट

सबसे पहले IRCTC वेबसाइट को ओपन करें। IRCTC वेबसाइट ओपन करने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लीजिए। अब तारीख और कहां से कहां तक जाना है, जानकारी डालकर सर्च करें।

सीट की जानकारी

जानकारी भरने के बाद आप चेक कर लीजिए कि ट्रेन में सीट है या नहीं। अगर टिकट खाली है तो इसके बाद बुकिंग पर क्लिक करें। इसके बाद नाम, पता, उम्र, मोबाइल नंबर आदि जानकारी भर दीजिए।

मैसेज आ जाएगा

इसके बाद अब पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें। पेमेंट होने के बाद आपके मोबाइल पर टिकट बुकिंग का मैसेज आ जाता है। एक बात का ध्यान रखें कि ट्रेन में यात्रा करते समय भारत सरकार द्वारा जारी आईडी कार्ड जरूर लेकर सफर करें। इससे किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी।

इतिहास की धरोहर हैं ये मध्य प्रदेश के 10 किलें, जानिए इनके बारे में