लेटते ही आएगी नींद, ऐसे जलाएं कपूर


By Sahil02, Aug 2024 03:33 PMnaidunia.com

नींद न आने की समस्या

कुछ लोग रात को करवट बदलते रहते हैं, लेकिन नींद नहीं आती है। ज्योतिष शास्त्र में इस समस्या के कई समाधान बताए गए हैं। कपूर का इस्तेमाल करके भी नींद न आने की समस्या का निवारण हो सकता है।

कपूर जलाएं

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, बेडरूम में कपूर जलाना शुभ माना जाता है। इससे कमरे में मौजूद नकारात्मकता आसानी से दूर हो जाती है।

सोने से पहले जलाएं कपूर

नींद न आने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सोने से पहले कपूर जलाएं। इसके लिए सोने से 15-20 मिनट पहले कपूर जलाकर कमरे की खिड़कियां और दरवाजे बंद कर दें।

सकारात्मक होगा वातावरण

बेडरूम में कपूर जलाने से पूरा वातावरण शुद्ध हो जाता है। दरअसल, वातावरण में नकारात्मक मौजूद होने की वजह से भी रात के समय नींद नहीं आती है।

मन होगा शांत

कपूर जलाने से व्यक्ति का मन शांत हो जाता है। नींद न आने के पीछे अशांत मन एक अहम कारण होता है। खैर, कपूर जलाने के बाद मन शांत हो जाएगा और नींद भी आ जाएगी।

नींद का स्तर होगा बेहतर

सोने से पहले रोजाना कपूर जलाएंगे तो नींद का स्तर बेहतर हो जाएगा। इसके साथ ही, रात को आने वाले डरावने सपने भी कम हो जाएंगे।

दीपक या कपूर दानी में जलाएं

कपूर जलाने के लिए आप दीपक या कपूर दानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, किसी अन्य बर्तन में दीपक न जलाएं।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि कर पाना संभव नहीं है।

यहां हमने जाना कि कपूर कैसे जलाने से नींद न आने की समस्या दूर हो सकती है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शनि का मीन में होगी एंट्री, 3 राशियों पर असर