धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कपूर जलाना शुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि मां लक्ष्मी की पूजा में कपूर जलाने से उनका आशीर्वाद आसानी से मिल सकता है।
मां लक्ष्मी की मूर्ति के सामने दीपक या थाली में कपूर डालकर जलाएं। इससे धन की देवी का आशीर्वाद भी आसानी से मिल जाता है।
मां लक्ष्मी की मूर्ति के सामने घी का दीपक जलाना ही शुभ होता है। यही कारण है कि कपूर भी उनके सामने घी में डालकर जलाना चाहिए।
कपूर जलाकर मां लक्ष्मी की आरती उतारें। माना जाता है कि आरती उतारने से मां लक्ष्मी धन-धान्य का आशीर्वाद देती हैं।
मां लक्ष्मी की पूजा में कपूर जलाते हैं तो पहले उन्हें फूल भी अर्पित करें। इसके लिए आप मां लक्ष्मी के प्रिय कमल के फूल को अर्पित कर सकते हैं।
धन की देवी की प्रार्थना हमेशा शांत मन से करनी चाहिए। दरअसल, माता लक्ष्मी को शांति पसंद होती है और वह अशांत जगह पर वास नहीं करती हैं।
कपूर जलाने की विधि को सही तरीके से अपनाएंगे तो धन की देवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आसानी से मिल जाएगा।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि करना संभव नहीं है।