अनहेल्दी डाइट और खानपान की गलत आदतों की वजह से खून में अशुद्धियां पैदा हो जाती हैं। बीमारियों से बचने के लिए खून की सफाई करना बेहद जरूरी है।
खून की सफाई करने के लिए आप कुछ चीजों का सेवन कर सकते हैं। इन फूड्स को खाने से बॉडी के जरूरी सिस्टम की फंक्शनिंग भी सही रहेगी।
पोषक तत्वों से भरपूर नींबू का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। खासकर खून साफ करने के लिए नींबू का रस पीना फायदेमंद होता है।
एपल साइडर विनेगर का सेवन करने से शरीर को कई चमत्कारी लाभ पहुंचते हैं। इसकी मदद से ब्लड आसानी से प्यूरिफाई हो जाता है।
खून को बढ़ाने के लिए ज्यादातर लोग चुकंदर का सेवन करते हैं। बता दें कि खून साफ करने के लिए भी आप एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर चुकंदर को खा सकते हैं।
औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी के पत्तों का सेवन करना भी सेहत के लिए लाभकारी होता है। खून को साफ करने के लिए भी तुलसी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी भी सेहत के लिए लाभकारी होती है। हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो खून साफ करने का काम भी करते हैं।
विटामिन सी से भरपूर आंवला खाने से शरीर का कई तरह के रोगों से बचाव होता है। इसका सेवन करने से खून में मौजूद अशुद्धियां भी दूर होती हैं।