अंगूर को ऐसे धोकर खाएं, वरना सेहत को हो सकते हैं 5 बड़े नुकसान


By Ram Janam Chauhan22, Feb 2025 01:00 PMnaidunia.com

अंगूर सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आप इसे ठीक ढ़ंग से साफ नहीं करते हैं, तो सेहत पर बुरा असर हो सकता है।

सेहत खराब होने का खतरा

अंगूर पर लगे हानिकारक केमिक्लस सेहत को खराब कर सकते हैं। आमतौर पर इसे इसलिए, लगाया जाता है, ताकि अंगूर को ताजा और चमकदार बनाया जा सके।

पेट से जुड़ी बीमारियां

बिना साफ किए अंगूर का सेवन पर पेट में गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।

फूड पॉइजनिंग होने का खतरा

अगर आप बाजार से अंगूर लाकर बिना धोएं सेवन करते हैं, तो इससे फूड पॉइजनिंग होने का खतरा हो सकता है।

त्वचा पर एलर्जी की समस्या

अंगूर पर लगे कीटनाशक त्वचा पर एलर्जी और खुजली की समस्या बना सकते हैं। साथ ही, कई लोगों को सिरदर्द की समस्या भी होती है।

बीमार होने का खतरा

अगर आप अंगूर को बिना धोए सेवन करते हैं, तो इससे बुखार होने की संभावना हो सकती है। इसलिए, इसे धोकर सेवन करें।

अंगूर को कैसे साफ करें?

अंगूर को साफ करने के लिए एक कटोरी पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा डालें, इसके बाद अंगूर को मिलाएं और 10 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको अंगूर के सेवन से समस्या या परेशानी हैं, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

नस-नस में भर जाएगी ताकत, 4 चीजों के साथ खाएं लहसुन