आंतों में चिपकी गंदगी कैसे साफ करें?


By Ram Janam Chauhan27, Feb 2025 03:50 PMnaidunia.com

आंतों में गंदगी जमा होने पर शरीर में कई परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में इन चीजों का सेवन करने पर आंतों को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है-

फाइबर फूड्स आंतों की सफाई करे

डाइट में फाइबर से भरपूर फल, सब्जी और साबुत अनाज शामिल करें। इससे आंतों की सफाई करने में मदद मिल सकती है।

ग्रीन टी आंतों की सफाई करे

ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कई अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो पेट को साफ बनाए रखते हैं। साथ ही, शरीर को डिटॉक्स भी करते हैं।

नींबू पानी आंतों की सफाई करे

सुबह के समय पानी में नींबू रस मिलाकर सेवन करने से पेट को साफ कर सकते हैं। साथ ही, इससे आंतों में चिपकी गंदगी भी बाहर निकलती है।

त्रिफला चूर्ण आंतों की सफाई करे

रात के समय सोने से पहले रोजाना एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से आंतों को साफ करने में सहायता मिल सकती है।

भरपूर पानी का सेवन करें

कई बार आंतों में गंदगी कम पानी पीने की वजह से जमा हो सकता है। ऐसे में 7-8 गिलास पानी पीने से पेट को साफ कर सकते हैं।

डॉक्टर से राय लें

अगर आपको आंतों से जुड़ी समस्या कई दिनों से है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

मोरिंग का पानी पीने से दूर रहेंगी 5 समस्याएं