दांतों की साफ-सफाई बेहद जरूरी होती है। आइए जानते है कि दांतों को साफ रखने के लिए क्या-क्या काम करना चाहिए?
ओरल हाइजीन बेहद महत्वपूर्ण होती है। लोग अक्सर अपनी पूरी शरीर की तो चिंता करते हैं परंतु अपने दांतों और मसूड़ों को लेकर उतने सजग नहीं रहते हैं।
अपनी ओरल हेल्थ को लेकर सजग न होने के चलते भविष्य में दांतों में पीलापन, मसूड़ों से खून आना, दांतों में टाड़ा(सड़न) लगना आदि हो सकते है। इसका परिणाम बेहद दुखदायी होता है।
बच्चे, जवान से लेकर बूढ़ों तक को मुंह की साफ-सफाई खास ख्याल रखना चाहिए। गलत खानपान की वजह से ओरल हेल्थ पर गलत प्रभाव पड़ते हैं।
बेकिंग सोडा दांतों की सतह से दाग को हटाने और बैक्टीरिया को दूर करने में प्रभावी होता है। डेढ़ चम्मच बेकिंग सोडा और 3 चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड को अच्छे से मिक्स करें।
बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरोक्साइड से बने इस पेस्ट का रोजाना उपयोग करें। नियमित रूप से दांतों को इससे ब्रश करने से दांतों में चमक आने लगेगी।
तैलीय पदार्थ और मीठी चीजों के सेवन से दांत जल्दी खराब होते है। कॉफी, चाय और वाइन आदि समय के साथ-साथ दांतों को काला कर देते है। खाने के बाद हमेशा अपने मुंह को अच्छे से धुलें।
लोग अक्सर डेंटिस्ट से काफी ज्यादा घबराते है, लेकिन समय-समय पर डेंटल चेकअप और सलाह भी आपकी दांतों के लिए बेहद जरूरी होती है। बिना डेंटिस्ट की सलाह के दांत पर भी कोई भी प्रयोग न करें।