बवासीर एक काफी गंभीर बीमारी है। इस समस्या से ग्रसित व्यक्ति को मल त्यागने में काफी कठिनाई होती है। आइए जानते है कि पान का पत्ता कैसे राहत दिला सकता है।
जब इस पत्ते की बात आती है, तो लोगों को शायद इसके फायदे याद न आते हो, लेकिन पान का पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन पाचन की क्रिया को ठीक करता है।
पान के पत्तों को खाने से मल नरम होता है, जिसके कारण मल त्याग करने में आसानी होती है। बवासीर के मरीजों को ज्यादा दर्द महसूस नहीं होता है।
पान का पत्ता खाने से मल त्याग करने में आसानी होने के साथ ही, बवासीर में होने वाली सूजन को भी कम कर सकता है।
बवासीर के मरीज पान के पत्ते को सीधे तौर पर चबाएं। इसमें चूना और कत्था मिलाकर खा सकते है, लेकिन तंबाकू या फिर इस तरह के पदार्थों न शामिल करें।
बवासीर की परेशानियों को कम करने के लिए पान का पानी भी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए तीन गिलास पानी लें। इसमें 10 से 15 पत्तों को डालकर उबाल लें और छानकर पिएं।
इस तरीके से पान का पत्ता बवासीर से राहत पाया जा सकता है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ