चूने का नाम सुनते ही हमारे मन में तंबाकू में लगाकर खाने वाली चीज का ख्याल आता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं चूने का सीमित मात्रा में सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं।
चूने का सेवन नियमित मात्रा में करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। आज हम इस लेख में जानेंगे चूने का सेवन करने से क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
चूना मसूड़ों की मजबूती और दांतों की समस्याओं में फायदेमंद है। इससे दांतों में सड़न और कैविटी को रोकने में मदद मिलती है। इसके लिए आप टूथपेस्ट में थोड़ा-सा चूना मिलाकर उससे ब्रश करें।
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए चूने का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इससे गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या में आराम मिलता है।
चूने का पेस्ट त्वचा रोगों जैसे खुजली और संक्रमण को ठीक करने में मददगार है। इससे घावों को भरने और त्वचा को संक्रमण से बचाने में मदद मिलती है।
चूने का सही मात्रा में सेवन करने से आयरन का अवशोषण बढ़ता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर सुधरता है।
चूने का सेवन गठिया और जोड़ों के दर्द में आराम देता है। इससे हड्डियों के बीच के लुब्रिकेशन को बनाए रखने में मदद मिलती है।
चूने का सीमित मात्रा में सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
इस तरह सीमित मात्रा में चूने का सेवन कर आप भी इन लाभों को उठा सकते हैं। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com