आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण लोगों में बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या एक आम बात हो गई है। इसके और भी कई मुख्य कारण हैं।
यदि बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा हमारे शरीर में बढ़ जाए तो इससे धमनियों में ब्लॉकेज होने लगती है। इस वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
इसके कारण दिल से जुड़ी समस्या होने लगती है और हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बनता है।
आप शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर करने के लिए घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं। इन सभी नुस्खों में से एक लहसुन का भी उपाय कारगर हो सकता है।
बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने पर लहसुन काफी कारगर साबित हो सकता है। वैसे तो शरीर के लिए लहसुन काफी ज्यादा उपयोगी भी माना जाता है।
लहसुन में एलिसिन नामक तत्व पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी ज्यादा कारगर होता है। इसके फायदे चौंकाने वाले होते हैं।
बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर करने के लिए रोज सुबह खाली पेट में एक से दो लहसुन को एक गिलास पानी के साथ खाना शुरु कर दें।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।