इन 5 फलों से कंट्रोल रहेगा कोलेस्ट्रॉल


By Akanksha Jain2023-02-17, 16:09 ISTnaidunia.com

कोलेस्ट्रॉल

हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं एक गूड और एक बेड। कोलेस्ट्रॉल खून में मौजूद वैक्स जैसे पदार्थ को कहा जाता है।

बिजी शेड्यूल

आज कल की भागदौड़ वाली जिंदगी में गलत खानपान की वजह से कोलेस्ट्रॉल की समस्या आम हो गई है। आज हम कुछ ऐसे फलों के बारे में बताएंगे जिससे ये समस्या कंट्रोल में रहेगी।

एवोकाडो

एवोकाडो में विटामिन K,C, B5, B6, E और मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है जो शरीर में गुड और बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को मैनेज करता है।

सेब

डॉक्टर भी रोजाना एक सेब का सेवन करने की सलाह देते हैं। सेब में पेक्टिन नाम का फाइबर होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है।

टमाटर

टमाटर में विटामिन A, B, K और C के साथ साथ पोटेशियम भी काफी मात्रा में पाया जाता है। जो कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है।

पपीता

पपीते में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल और बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। पपीता पाचन क्रिया को भी सुधारता है। 

सिट्रस फ्रूट्स

सिट्रस फ्रूट्स जैसे नीबू, संतरे और अंगूर आदि खट्टे फल भी कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में सहायक माने जाते हैं।

ऑयली फूड

ऑयली फूड, जंक फूड खाने से शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे कई जानलेवा बीमारियां होने का भी खतरा रहता है।

हैल्थ से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.naidunia.com के साथ

इन 5 चीजों से हमेशा भरी रहनी चाहिए रसोई