लहसुन से कोलेस्ट्रॉल कैसे कंट्रोल करें?


By Ram Janam Chauhan18, May 2025 03:37 PMnaidunia.com

गलत जीवनशैली और एक्सरसाइज ना करने की वजह से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की कमी हो सकती है। ऐसे में लहसुन को इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।

बैड कोलस्ट्रॉल लेवल करे कम

शरीर में गुड और बैड दो प्रकार के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, लेकिन बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने पर शरीर में कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं।

लहसुन के फायदे

लहसुन में एलिसिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है।

कैसे करें लहसुन इस्तेमाल

सुबह के समय ताजा 1-2 लहसुन की कलियों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसके साथ में गुनगुने पानी का सेवन कर सकते हैं।

शहद के साथ सेवन करें

जिन लोगों को लहसुन का स्वाद पसंद नहीं है, वे लोग इसे शहद के साथ मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

ज्यादा मात्रा में ना खाएं

लहसुन शरीर के लिए कई मायनों में फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसे ज्यादा सेवन करने से शरीर में कई परेशानियां आ सकती हैं।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको लहसुन से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

काली किशमिश खाने के 5 चौंकाने वाले फायदे