सर्दियों में झड़ते हैं हद से ज्यादा बाल, इन बातों का रखें पूरा ख्याल


By Sahil04, Dec 2023 03:53 PMnaidunia.com

सर्दियों में हेयर फॉल

ठंड का मौसम शरीर से जुड़ी कई परेशानियों को बढ़ा देता है। सर्दियों के दिनों में हेयर फॉल का खतरा भी बेहद बढ़ जाता है।

झड़ते बालों को कैसे रोके?

बालों को झड़ने से रोकने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। इन चीजों को नजरअंदाज करने से हेयर फॉल की समस्या बढ़ भी सकती है।

नॉर्मल पानी में धोएं बाल

सर्दी में नहाते समय अक्सर महिलाएं गर्म पानी से बाल धो लेती हैं। हालांकि, ऐसा करना सही नहीं है। ऐसे में जरूरी है कि आप बाल नॉर्मल पानी में ही धोएं।

केमिकल प्रोडक्ट से बचें

बाजार में बालों के लिए कई तरह के केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट मौजूद होते हैं। खैर, ठंड के दिनों में ऐसी चीजों का इस्तेमाल करने से बचना ही सही होता है।

घरेलू नुस्खों को अपनाएं

बालों पर आप कुछ नेचुरल चीजों को अप्लाई कर सकती हैं। घरेलू नुस्खों को आजमाने से हेयर फॉल संबंधित कई अन्य परेशानियों से भी राहत मिलेगी।

बालों को कवर करें

सर्दियों के दिनों में बाहर निकलते समय बालों को कवर करके ही निकलें। ऐसा न करने से हेयर फॉल का खतरा बढ़ जाता है।

ऑइलिंग जरूर करें

बाल धोने से पहले ऑइलिंग जरूर करें। वहीं, सप्ताह में कम से कम दो बार शैंपू करना भी आवश्यक माना जाता है।

बहुत अधिक तेल न लगाएं

कुछ लोग सिर पर काफी ज्यादा मात्रा में तेल लगा लेते हैं। शायद आप भी जानते होंगे कि ऐसा करने से भी बालों का झड़ना बढ़ जाता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ओटीटी पर धमाल मचाएंगी ये 6 अवेटेड वेब सीरीज