शनि दोष से चाहते हैं मुक्ति, मंगलवार करें ये चमत्कारी उपाय


By Shivansh Shekhar27, Mar 2024 12:30 PMnaidunia.com

न्याय के देवता शनि देव

कलयुग में शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है जो मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। साथ ही ग्रहों का प्रभाव भी खत्म हो जाता है।

शनि का बुरा प्रभाव

जब भी किसी इंसान के ऊपर शनि की बुरी दृष्टि पड़ती है तो उनका जीवन कष्टदायक होने लगता है। ऐसे में कुछ उपाय आपको मंगलवार के दिन करना चाहिए।

शनि देव होंगे प्रसन्न

ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इन उपायों को करने से शनि देव जल्द ही प्रसन्न होते हैं और भक्तों के ऊपर उनकी अपार कृपा प्राप्त होती है।

हनुमान चालीसा का पाठ

शनि के बुरे प्रकोप से मुक्ति पाने के लिए आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना बेहद ही जरूरी है। इससे सभी पापों से मुक्ति मिलती है।

शनि मंत्र का जाप

मंगलवार के दिन शनि के मंत्र ॐ प्रां प्रीम प्रोम सह शनैश्चराय नमः का जाप करें। इसके अलावा शनि देव की क्रूर दृष्टि से बचने के लिए इस मंत्र का जाप अवश्य करें।

तेल और तेल दान

मंगलवार के दिन तिल, तेल और छायापत्र का दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इन चीजों का दान करने से न्याय के देवता शनि देव जल्द ही प्रसन्न होते हैं।

रुद्राक्ष का दान

सात मुखी वाला रुद्राक्ष शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। मंगलवार या शनिवार के दिन इसे धारण करने से शनि ग्रह का दोष खत्म हो जाता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बुधवार को कपूर जलाने से क्या होता है?