मसूड़ों की सूजन कैसे ठीक करें?


By Arbaaj04, Jun 2025 09:00 AMnaidunia.com

मसूड़ों की सूजन को ठीक करने के लिए घरेलू उपायों का सहारा लेना चाहिए। घरेलू उपाय मसूड़ों की सूजन को जल्दी दूर करती है।

मसूड़ों में असहाय दर्द

मसूड़ों की सूजन से कई लोग परेशान रहते हैं। इसकी वजह से व्यक्ति ठीक से खाना खाना नहीं खा पाता है। साथ ही, असहाय दर्द का अनुभव भी होता है।

नमक पानी से कुल्ला

नमक के पानी से कुल्ला करने से मसूड़ों की सूजन दूर होती है। इसके लिए 1 गिलास गर्म पानी लें। आधा चम्मच नमक डालकर घोलें और कुल्ला करें।

लौंग का तेल

मसूड़ों की सूजन को ठीक करने के लिए लौंग का तेल लगाना चाहिए। लौंग में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मसूड़ों की सूजन को दूर करते हैं।

अदरक का रस

मसूड़ों की सूजन से राहत पाने के लिए अदरक से रस निकालकर उसमें नमक मिलाएं और मसूड़ों पर लगाएं। ऐसा करने से सूजन कम होगा।

सरसों, हल्दी और नमक

आधा चम्मच हल्दी, सरसों का तेल और आधा चम्मच नमक लेकर गाढा पेस्ट बनाएं। पेस्ट को सूजन वाले हिस्से पर 10 मिनट लगाकर रखें।

डॉक्टर से मिलें

अगर इन घरेलू उपायों को करने के बाद भी सूजन कम नहीं हो, तो डॉक्टर से मिलना चाहिए। इस बारे में दांतों के डॉक्टर से संपर्क करें।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दोगुना तेजी से बढ़ेगा Immunity हल्दी के साथ मिलाकर करें यह चीज सेवन