किसी भी लड़की या महिला के पीरियड लेट होने पर पहला ख्याल प्रेगनेंसी का आता है। खैर, कई बार पीरियड किसी अन्य वजह के चलते भी लेट हो जाते हैं।
जिन महिलाओं के पीरियड ज्यादा लेट हो जाते हैं उन्हें समझ लेना चाहिए कि कुछ गड़बड़ी जरूर है। ऐसे में आपको अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए।
वैसे पीरियड्स जल्दी लाने के लिए कई तरह की दवा भी मिलती है, लेकिन आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर भी पीरियड लेट होने की समस्या को दूर कर सकती हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अनानास के पोषक तत्व सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। यदि आप नियमित तौर पर इसका सेवन करती हैं तो पीरियड लेट होने की परेशानी नहीं होगी।
नियमित तौर पर अदरक का सेवन करने से भी पीरियड्स संबंधित परेशानियों दूर हो जाती है। ऐसे में आपको इसका सेवन भी करना चाहिए।
पीरियड्स से संबंधित परेशानी से बचने के लिए आपको रोजाना आराम जरूर करना चाहिए। बता दें कि थकान होने की वजह से भी शरीर कई तरह के रोगों की गिरफ्त में आ जाता है।
हम सभी हल्दी के औषधीय गुणों के बारे में जानते हैं। पीरियड्स से जुड़ी परेशानियों के लिए आप दूध में हल्दी डालकर पी सकती हैं।
यदि आपके पीरियड्स काफी ज्यादा लेट होते हैं तो एक बार डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। जांच होने के बाद इसका सही कारण पता चल पाएगा।
यहां हमने जाना कि पीरियड्स लेट होने पर क्या करना चाहिए। इस तरह की अन्य हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ