हिंदू धर्म में जन्माष्टमी के पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन लड्डू गोपाल की विधि-विधान से पूजा करने पर सारी मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं कि जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को कैसे सजाएं-
जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को नए कपड़े पहनाए। इससे वह प्रसन्न होंगे और अपनी दया दृष्टि बनाए रखेंगे।
जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को माथे पर चंदन का तिलक लगाएं। इसके साथ ही, मुकुट और बांसुरी जरूर लगाएं।
इस दिन विशेष रूप से भोग में दही और माखन जरूर रखें और पूजा करने के बाद इस भोग को सभी लोगों में बाटें।
जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को विशेष रूप से झूला झूलना चाहिए। इससे उनकी कृपा प्राप्त होती है और भक्त सेवा भी करते हैं।
इस दिन लड्डू गोपाल को मोरपंख चढ़ाना चाहिए। इससे भक्तों की मनोकामना के साथ आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
इस दिन लड्डू गोपाल के लिए भजन गाना चाहिए। इससे वह प्रसन्न होते हैं और भजन का आनंद उठाते हैं।
इस प्रकार जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को सजाएं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM