खाना खाने के काफी समय बाद भी यदि पाचन सही से नहीं हो रहा है तो यह आपके स्वास्थ के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे दर्द, डकार जैसी समस्या उत्पन्न होती है।
ऐसी स्थिति में अक्सर लोग अपना खाना स्किप कर लेते हैं। यदि आपका खाना घंटो तक नहीं पच रहा है तो ऐसी स्थिति में आप घरेलू नुस्खे को आजमा सकते हैं।
जी हां, आज हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे जो 30 मिनट में आपका खाना पचा सकता है। आइए उसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
यदि आपका खाना खाने के बाद नहीं पचता है तो खाने के 10 से 15 मिनट के बाद 1 गिलास गुनगुना पानी पीएं। इससे खाना आसानी से पच सकता है।
खाना पचाने के लिए हींग भी काफी असरदार हो सकता है। यदि आपका पेट खाना ढंग से पचा नहीं पा रहा है तो अपने खाने की चीजों में हींग का इस्तेमाल करें।
खाना पचाने के लिए दही और काला नमक काफी असरदार साबित हो सकता है। यह पेट को ठंडक पहुंचाता है। यदि आपने मसालेदार खाना खा लिए हैं तो दही और काला नमक खाएं।
अपच की समस्या होने पर चुटकीभर अजवाइन आपके लिए काफी उपयोगी हो सकता है। इसके लिए 1 चुटकी अजवाइन लें और और थोड़ा काला नमक मिलाकर खा लें।
सौंफ का पानी भी आपके अपच की समस्या को ठीक कर सकता है। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास पानी में टिस्पून डालकर पी जाएं।