अगर आपके जीवन में परेशानी चल रही है, तो ऐसे में लहसुन के इन उपायों को करना फायदेमंद हो सकता है। इसलिए, आज हम बताएंगे कि लहसुन के उपाय कैसे किया जाता है।
अगर आप घर में लहसुन के ये उपाय करते हैं, तो इससे बुरी शक्तियों के प्रभाव और नकारात्मक ऊर्जा को कम करने में मदद मिल सकती है।
माना जाता है कि लहसुन को मुख्य दरवाजे पर बांधने से नकारात्मक शक्तियां घर के भीतर नहीं आती है। इसलिए, 2-3 लहसुन की कली बांध सकते हैं।
बुरी शक्तियों के प्रभाव को कम करने के लिए लहसुन को घर के कोनों में रखना शुभ हो सकता है। साथ ही, इसे मुख्य द्वार पर भी रख सकते हैं।
अगर आप घर में सुख-शांति बनाए रखना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन 7 लहसुन की कलियों को छत पर या आंगन में बांधकर रख सकते हैं।
घर के सदस्यों को नजरदोष से बचाने के लिए 1-2 लहसुन की कलियों को लाल कपड़े में बांधकर घर के दरवाजे पर टांग सकते हैं।
अगर आप धन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो शनिवार के दिन 1-2 लहसुन की कलियों को पर्स में रखना शुभ हो सकता है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com